सीएमएस बलरामपुर के बाद प्रसूता को मिला ब्लड

Feb 06 2023

सीएमएस बलरामपुर के बाद प्रसूता को मिला ब्लड

लखनऊ। डफरिन अस्पताल में भर्ती महिला का शनिवार को ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए दो यूनिट खून की मांग किया। परिजन
पहले बलरामपुर ब्लड बैंक गए। वहां से संबंधित ग्रुप का खून न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। परिजन केजीएमयू गए वहां पर खून नहीं मिल पाया।
अस्पताल सीएमएस को इसकी जानकारी हुई उनके हस्तक्षेप बाद खून मिल सका।
मिली जानकारी के मुताबिक फैजुल्लागंज निवासी रूबीना 28 को शनिवार को ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। रविवार को डॉक्टर ने खून की कमी बताई। ओ. निगेटिव ब्लड ग्रुप की मांग किया। रूबीना की बहन साजिया ने अपना एक यूनिट ब्लड दे दिया उसके बाद डॉक्टर ने कहा प्रसूता को अधिक ब्लीडिंग हो रही है। दो यूनिट ब्लड और चाहिए। प्रसूता की बहन बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड लेने पहुंची। जहां उसे ओ.
निगेटिव ब्लड ग्रुप न होने की बात कह कर वापस कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे प्रसूता के देवर अतीक और भाई इरफान केजीएमयू ब्लड बैंक गए। वहां से भी
खून नहीं मुहैया कराया गया। शाम करीब चार बजे बलरामपुर सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता से गुहार लगाई। सीएमएस ने प्रसूता की मजबूरी को संज्ञान में लिया और एक यूनिट खून मुहैया कराया। इससे प्रसूता के तीमारदारों ने सीएमएस को धन्यवाद दिया।